Admission 2023 : लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा विषयांतर्गत प्रदेश में पूर्व सत्र में 247 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तथा 32 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय संचालित थे तथा सत्र 2023-24 में प्रदेश में नये 101 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किये जाने हेतु बजट में स्वीकृति की गई है।

इन समस्त विद्यालयों में सत्र 2023-24 में छात्र-छात्राओं के एडमिशन हेतु सेजेस पोर्टल दिनांक 10.04.2023 से प्रारंभ कर दी जायेगी। एडमिशन हेतु समय निम्नानुसार निर्धारित की जाती है:-

महत्वपूर्ण तिथियाँ –

प्रवेश हेतु आवेदन तिथि :– 10 अप्रैल से 05 मई 2023 तक

अधिक आवेदन की स्थिति में लॉटरी के माध्यम से सीट आबंटन :– 05 मई से 10 मई 2023

एडमिशन की अन्य आवश्यक कार्यवाही :– 11 मई से 15 मई 2023

विभाग का नाम :– लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में राज्य में पूर्व से चल रहे अंग्रेजी माध्यम के 152 प्राथमिक तथा 153 पूर्व माध्यमिक शालाओं के छात्र-छात्राओं को कक्षा 6वीं एवं कक्षा 9वीं में प्राथमिकता से एडमिशन दिया जाये।

प्रत्येक कक्षा में रिक्त सीट का 50 प्रतिशत छात्राओं का चयन किया जायेगा। बालिकाओं की पर्याप्त संख्या नही मिलने पर बालकों से सीट भरी जा सकेगी।

कुल रिक्त पदों के 25 प्रतिशत सीटों पर आवेदक बच्चों का प्रवेश लॉटरी सिस्टम से होगा अर्थात कम्प्यूटर के माध्यम से रेंडमली चयन किया जायेगा। कक्षा पहली में प्रवेश हेतु विद्यार्थी की आयु 31 मई 2023 की स्थिति में 5 वर्ष से 6 वर्ष 6 माह के मध्य होनी चाहिये।

इन विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन ऑनलाईन तथा ऑफलाईन दोनों माध्यमों से किया जा सकेगा।

छत्तीसगढ़ आत्मानंद विद्यालय एडमिशन 2023 के लिए महत्वपूर्ण लिंक:-

https://cgschool.in/Saems/StudentAdmission/StudentAdmission.aspx

यदि आपने अभी तक हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो उसे अवश्य ज्वाइन करें ऊपर व्हाट्सएप ग्रुप पर क्लिक करें और सभी प्रकार के जॉब वैकेंसी का नोटिफिकेशन अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें।

 

Categorized in: