दुर्ग

राखी स्टाल का कलेक्टर एवं जिपं सीईओ ने किया उद्घाटन

राखी स्टाल का कलेक्टर एवं जिपं सीईओ ने किया उद्घाटन

हाशिम खान 

सूरजपुर : इस वर्ष छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांछी योजना महात्मा गांधी रुरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) अंतर्गत स्थानीय स्तर पर ही राखियों का निर्माण कर बाजार में उपलब्ध कराया जा रहा है। समूह की महिलों द्वारा आज कलेक्टर परिसर में स्टाल लगाया गया था। जिसका उद्घाटन कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने फीता काटकर किया।

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम के मार्गदर्शन में जिले के कृष्णपुर ग्राम पंचायत में स्थापित रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) में बिहान योजना द्वारा गठित महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा स्थानीय स्तर पर ही हस्तनिर्मित राखियों का निर्माण किया जा रहा है। समूह की महिलाओं के द्वारा सब्जियों के बीज, धान, बांस, मोतियों और रंग बिरंगे धागों से आकर्षक राखियों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें स्थानीय संस्कृति और परंपराओं की छवि दिखाई जाती है।

उक्त रखियों को स्थानीय बाज़ारों में होलसेल दुकानों में विक्रय किया जा रहा है साथ ही जिला, विकासखंड मुख्यालय, विभिन्न हाट-बाजार जैसे महत्वपूर्ण स्थानो में स्वयं भी स्टाल लगा कर विक्रय किए जाने की तैयारी की गयी है। समूह द्वारा तैयार राखियाँ 10, 15, 20, 30, 40, 50 रुपये में उपलब्ध रहेंगी। राखियों के अलावा समूह के सदस्यों द्वारा द्वारा राखी, दिया, कपूर, मोमबत्ती, गुलाल, और अन्य त्योहार आधारित सामाग्री एवं पुजा सामाग्री का निर्माण प्रारम्भ किया गया है।

उद्घाटन के दौरान एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबन्धक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुनील शर्मा, बीपीएम माधुरी भण्डारी, बीपीएम सर्वजीत सिंह, जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी एवं महिला स्व सहायता समूह की सदस्य उपस्थित रही।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email